वाह रे इंसान
- - -- - - --घर में निकला चूहा
दवा डाल मार गिराया
मंदिर में माटी के चूहे को
अपना दुखड़ा बोल आया
बच्चे मांगे खिलौने ,
माँ - बाप ने डाट दिया
मंदिर की पेटी में दिल खोल के चंदा डाल दिया
नहाकर गंगा में सब पाप धो आया
वही से धोये पाप का पानी भर लाया
माटी की मूरत से अपनी ज़िन्दगी की भीख मांग आया
उसी मूरत के सामने जानवर बेज़ुबान काट आया
वाह रे इंसान का तरीका ...............
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें